माता के दरबार में जूते पहनकर पहुंचें अमित शाह, सिक्योरिटी दिखी नंगे पांव!

अमित शाहअगरतला। जब पचास-पचास कोस दूर कोई भी चुनाव होने वाला होता है, तो भाजपा की तरफ से एक ही व्यक्ति पार्टी का पूरा भार अपने कन्धों पर उठाने के लिए सबसे आगे की पंक्ति में खड़ा नज़र आता है।

यह दिग्गज राजनेता पूरी ज़िम्मेदारी उठाने के साथ साथ ज़बरदस्त जीत दर्ज करने में पार्टी के लिए बेहद अहम् भूमिका निभाता है। यही कारण है कि इन्हें राजनीति का चाणक्य कहा जाता है।

अब तक आप समझ ही गए होंगे कि बात किसकी हो रही है। खैर नही समझे तो अब हम आपको बता देते हैं। हम बात कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की।

अमित शाह इन दिनों  नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में लगातार दौरा कर रहे हैं। इन्हीं दौरों में से एक में अमित शाह से एक बहुत बड़ी भूल हो गई। वो त्रिपुर सुंदरी मंदिर की सीढ़ियों पर जूते पहनकर चलते नज़र आए हैं।

यह भी पढ़ें:- तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना, ऐसा करें वरना दें इस्तीफा

हैरत वाली बात ये है कि जब शाह मंदिर की सीढ़ियों पर जूते पहनकर चल रहे थे, उनके सुरक्षा दस्ते के जवान नंगे पैर उनके साथ चल रहे थे। इसका मतलब मंदिर की परंपराओं के अनुसार वहां जूते पहनने की मनाही थी।

बता दें त्रिपुर सुंदरी मंदिर अगरतला से 50 किलोमीटर दूर उदयपुर में है। ये 51 हिंदू शक्तिपीठों में से एक है और लोगों में इसके लिए बड़ी श्रद्धा है।

त्रिपुरा में इसपर विवाद 8 जनवरी से चल रहा है। सीपीएम के स्थानीय नेताओं ने इसे माता त्रिपुर सुंदरी का अपमान बताया। वहीं भाजपा के प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने कहा कि शाह जैसे धार्मिक हिंदू को मार्कसिस्ट नास्तिकों से धर्म पर सीख लेने की ज़रूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:- डगमगाया केजरीवाल का सिंहासन, कांग्रेस-भाजपा ने मांगा इस्तीफा

बता दें त्रिपुरा में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV