कैंसर से बचाने के लिए डॉक्टर लाए अनोखी थेरेपी, चेहरे को बना दिया ‘गुब्बारा’

नई दिल्ली। चीन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। चीन की शाओ यान नाम की एक महिला के चेहरे पर बचपन से ही बर्थमार्क था जिससे वो काफी परेशान रहती थी। महिला की मां ने जब इस बारे में डॉक्टर्स से सलाह की तो उन्हें पता चला की शाओ के ये मार्क्स आगे चलकर कैंसर में बदल सकते हैं। बर्थमार्क्स को कैंसर में बदलने से रोकने के लिए डॉक्टर्स शाओ का अनोखे तरीके से इसका इलाज कर रहे हैं।

 बर्थमार्कडॉक्टरस ने शाओ की स्किन में 4 गुब्बारे इम्प्लांट किए हैं। 23 साल की शाओ चीन के ग्वेजो प्रांत में रहती हैं और उन्हें कन्जेनिटल मिलानोसिटिक नीवस नाम की बीमारी है जो 500,000 लोगों में से किसी एक शख्स में पाई जाती है।

उन्हें अपने चेहरे में ये गुब्बारे कुछ महीनों तक झेलने होंगे ताकि उन्हें आगे चलकर कैंसर जैसी बीमारी का समना न करना पड़े। पिछले साल मार्च के महीने में उनके बर्थमार्क की वजह से उन्हें काफी दर्द होने लगा जिसके बाद पता चला कि इसके कारण कैंसर सेल्स की ग्रोथ हो सकती है।

वहीं शाओ की मां का कहना है कि उन्हें अपने गांववालों से बार-बार यह गुहार लगानी पड़ती है कि वे उनकी बेटी का मजाक नहीं उड़ाए। शाओ कहती हैं कि उन्हें बचपन से अपने इस निशान के साथ जीने की आदत थी लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि वह दूसरों से अलग हैं।

LIVE TV