पीएम मोदी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अमर जवान ज्योतिनई दिल्लीआज 26 जनवरी को भारत अपना 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। साल 1950 में आज के ही दिन भारत का संविधान अस्तित्व मे आया था और भारत पूर्ण गणतंत्र देश बना। गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मोदी के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा भी थीं। मोदी ने माल्यार्पण के बाद शहीद जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन भी धारण किया।

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस पर BSF का ऐलान, पाकिस्तानी फौज को नहीं बांटेंगे मिठाई

इस बार आसियान देशों के 10 राष्ट्र प्रमुख गणतंत्र दिवस के मेहमान हैं इसलिए परेड में उनके देश का झंडा और उनकी संस्कृति भी दिखेगी। परेड में विदेश मंत्रालय की ओर से आसियान देशों पर केंद्रित दो झांकियां दिखेंगी। इसमें शिक्षा से लेकर संस्कृति के साथ-साथ धर्म व व्यापार की झलक भी नज़र आएगी। 20 साल बाद चीन सीमा पर देस की सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के हिमवीर भी झांकी में दिखेंगे। इस परेड में देश के अलग-अलग राज्यों और केन्द्रीय मंत्रालयों की कुल 23 झाकियां राजपथ पर दिखेंगी।

LIVE TV