इलाहाबाद यूनिवर्सिटी: समाजवादी छात्रों का 4 सीटों पर तो एबीपीवी का 1 सीट पर कब्जा

इलाहाबाद यूनिवर्सिटीनई दिल्ली। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इसमें समाजवादी छात्र सभा ने 5 में से 4 सीटें हासिल की हैं, जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद भी शामिल है। वहीं एबीपीवी ने एक सीट हासिल की है।

छात्रसंघ के चुनाव समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं चंदशेखर चौधरी ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।

#पागल विकास इस बार मनाएगा अपनी आखिरी दिवाली-कांग्रेस

इसके साथ ही समाजवादी छात्र संघ के भरत सिंह को संयुक्त सचिव और अवधेश कुमार पटेल को सांस्कृतिक पद के लिए नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद पर बीजेपी से जुड़े छात्र संगठन एवीबीपी के निर्भय कुमार द्विवेदी ने विजय प्राप्त की है। जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों को 15 अक्टूबर को शपथ दिलाई जाएगी।

अध्यक्ष पद पर अवनीश यादव ने मृत्युंजय परमार को हरा कर जीत दर्ज की। मृत्युंजय किसी राजनीतिक दल के छात्र संगठन से नहीं जुड़े हुए हैं। अध्यक्ष पद की एवीबीपी की प्रत्याशी प्रियंका तीसरे स्थान पर रहीं।

 

जैन मुनि शांतिसागर ने किया शर्मसार: धार्मिक प्रसंग में आई लड़की से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

इसी तरह उपाध्यक्ष पद के चुनाव में एवीबीपी के चितवंत कुमार तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। महामंत्री निर्वाचित हुए एवीबीपी के द्विवेदी ने निकटतम प्रत्याशी एनएसयूआई के अर्पित सिंह को हराया।

LIVE TV