शरीर के हर दर्द को छूमंतर करेगा यह मेवा, खाते ही मिलेगा आराम

आजकल की जीवन शैली ने सब कुछ बदल के ही रख दिया है। पहले जमाने के लोग एक्सरसाइज करते थे, रात में जल्दी सोया करते थे, समय पर भोजन किया करते थे जिस कारण वह सभी स्वस्थ्य रहते थे। अगर हम आज भी अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे तो हम रोज के उधर-इधर के दर्द से जल्द ही छुटकारा पा लेंगे। अंजीर एक ऐसा मेवा है जिसके सेवन से आपको कभी भी दर्द जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

अंजीर

फायदे

अंजीर में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है।

अंजीर में सबसे ज्यादा एन्टीऑक्सिडेंट पाया जाता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट 63%, पानी 80%, कैल्शियम 0.06%, फाइबर 2.3%, प्रोटीन 3.5%, क्षार 0.7%, वसा 0.2%, सोडियम, पोटेशियम, तांबा, सल्फर और क्लोरिन पर्याप्त मात्रा में होते हैं।

यह भी पढ़ें: हाथ की लकीरों के साथ हथेली के रंग से भी पता चलता है व्यक्ति का भविष्य और स्वभाव

ताजे अंजीर की अपेक्षा सूखे अंजीर में शर्करा और क्षार तीन गुणा ज़्यादा पाया जाता है। सूखे अंजीर में ओमेगा-3 और फिनॉल के साथ-साथ ओमेगा-6 फैटी एसिड्स भी होते हैं। इसमे विटामिन्स ए, बी और सी होता है। जिसमे विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है।

अंजीर में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को मजबूत बना कर रखती है। जिससे घुटने की दर्द की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। इसलिए रोज 3-4 अंजीर का सेवन करना चाहिए।

अंजीर के सेवन से कमर दर्द में आराम मिलता है। अंजीर की छाल, सोंठ और धनियां सब चीज़ों को बराबर मात्र में लें और कूटकर रात के वक्त पानी में भिगो दें। बस इस पानी को छानकर पी लें।  इससे कमर दर्द की परेशानी से जल्द छुटकारा मिलेगा।

अंजीर के साथ बादाम, अखरोट का सेवन करने से दर्द में जल्द छुटकारा होगा।

 

LIVE TV