सर्व ब्राह्मण समाज ने भाजपा के मंत्रियों का किया विरोध, लगाया ‘अटल बिहारी अमर रहे’ का नारा

रिपोर्ट- अमर सदाना

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन के पश्चात अंत्योष्टि के बाद देश के अलग-अलग राज्यों की अलग-अलग नदियों में अस्थि विसर्जन किया गया।

virodh

विसर्जन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अस्थि-कलश दिया गया। इसी कर्म में छत्तीसगढ़ में भी अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम किया जा रहा था। इसी दौरान छत्तीसगढ़ के भाजपा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने भी अपने मंत्रियों को अस्थि-कलश सौंपा। जब कार्यक्रम में मंत्रोचारण किया जा रहा था ठीक उसी समय छत्तीसगढ़ राज्य के 2 मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर मंच पर पदस्थ होकर हँसी ठिठोली करते नजर आये। इस अशोभनीय हरक़तों के बाद राज्य के विभिन्न पार्टीयों और राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की कड़ी निंदा की जा रही है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के इस अपमान से आघात होकर जगदलपुर सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के द्वारा छत्तीसगढ़ के 2 मंत्रियों का पुतला दहन किया गया।

जब इस पूरे मामले को लेकर हमारे संवाददाता विजय पचौरी ने  जब ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजीव शर्मा से बात की तो उन्होंने बताया कि पूरा देश भारत की महान विभूति इस देश के जन नायक अटल बिहारी बाजपेई के शोक में डूबा हुआ था।

यह भी पढ़े: डोकलाम के आलोचकों की बुद्धि पर अकबर का सवाल, सरकार की नीति को बताया BEST

श्रंद्धाजलि के कार्यक्रम के दौरान जब छत्तीसगढ़ सरकार के 2 मंत्रियों ने जो एक वाक्य पेश किया वो घोर निंदनीय हैं और ऐसे लोगो का मंत्री पद पे रहने का कोई अधिकार नही हैं। इसी आक्रोश में आकर सर्व ब्राह्मण समाज ने बृजमोहन अग्रवाल और अजय चंद्राकर का पुतला दहन किया लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से पुतला जल नहीं सका। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया।

LIVE TV