अलीगढ़: युवक पर बरसाई लाठियां और फेंक दिया छत से नीचे, जानिए पूरा मामला

यूपी के अलीगढ़ से हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है, जिसमें ग्रामीणों ने एक युवक को पहले लाठी डंडो से बुरी तरह पीटा और बाद में छत से नीचे फेंक दिया। इसके चलते उस युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, अलीगढ़ के विजयगढ़ थाना क्षेत्र के नगला पृथ्वी गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष ने लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। इसमें दोनों पक्षों के बीच 11,0000 में समझौता हुआ था। होली के दौरान भी यह विवाद आपस में बढ़ गया था। गांव के ही रहने वाले एक पक्ष के मुकेश को दूसरे पक्ष के कमल सिंह ठाकुर, दास अमर सिंह, राजाराम, संतोष, हरपाल बॉबी आदि लोगों ने पकड़ लिया और उसे छत पर ले गए। उस लोगों ने मुकेश को पहले बुरी तरह पीटा और छत से फेंक दिया। इसके बाद घायल मुकेश को अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पिता ध्यान पाल सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

गांव के ही रहने वाले एक पक्ष के मुकेश को दूसरे पक्ष के कमल सिंह ठाकुर, दास अमर सिंह, राजाराम, संतोष, हरपाल बॉबी आदि लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें छत पर ले गए। उसने सभी के साथ मारपीट की और छत से फेंक दिया। इसके बाद घायल मुकेश को अस्पताल ले जाया गया तो उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के पिता ध्यान पाल सिंह ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LIVE TV