अखिलेश यादव सत्ता में आने के लिए लगातार कर रहे प्रयास, एक और छोटी पार्टी को जोड़ा अपने साथ, जानिए कौन

देश के सबसे बड़े गढ़ यूपी से बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए सारी पार्टियां लगातार कोशिशे करती नजर आ रही है। लेकिन सपा के मुखिया अखिलेश यादव किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी वजह से इस बार वो बड़े दलों को छोड़कर छोटी पार्टियों से गठबंधन करते हुए जातिगत समीकरण साध रहे हैं है। इसी क्रम में जाटलैंड में राष्ट्रीय लोक दल के साथ सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय करने के बाद अब केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मां कृष्णा पटेल और बहन पल्लवी पटेल गुट वाले अपना दल के साथ भी गठबंधन की गांठ तय कर दी है। अपना दल कृष्णा पटेल गुट ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है।

अपना दाल कृष्णा गुट की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि सीटों के बंटवारे के साथ ही गठबंधन पर सहमति बन चुकी है। जल्द ही इस संबंध में प्रेस कॉन्फरेंस कर इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा। दरअसल, लगातार तीन चुनाव में हार का सामना कर चुके अखिलेश यादव इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह है कि इस बार वे पूर्वांचल से लेकर पश्चिम यूपी तक जातीय समीकरण साधने में जुटे हैं। वे गैर यादव पिछड़ा वोट बैंक साधने के लिए छोटे-छोटे दलों से गठबंधन कर रहे हैं। अपना दल और अपना दाल कृष्णा गुट का प्रयागराज से लेकर सोनभद्र तक असर है।

जानकार बताते हैं कि कुर्मी वोट बैंक में सेंधमारी के लिए यह गठबंधन कारगार हो सकता है। उधर आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने भी अखिलेश यादव से मुलाक़ात की है। जिसके बाद अटकलों का बाजार पहले से भी ज्यादा गर्म हो गया है। हालांकि संजय सिंह और समाजवादी पार्टी ने गठबंधन की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है, संजय सिंह ने कहा कि यह शिष्टाचार मुलाक़ात थी, गठबंधन को लेकर जब बात होगी तो उसके बारे में बताया जायेगा।

सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन ने कहा कि हर मुलाक़ात गठबंधन के लिए नहीं होती। संजय सिंह बुधवार को लखनऊ स्थित ‘जनेश्वर ट्रस्ट’ के दफ्तर पहुंचे और वहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली। संजय सिंह और अखिलेश यादव के बीच हाल के दिनों में हुई ये तीसरी मुलाकात थी। इससे पहले सोमवार को मुलायम सिंह के जन्मदिन के मौके पर भी दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई थी। तब उन्होंने मुलायम सिंह को गुलदस्ता भेंट करते हुए अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘भारतीय राजनीति के पुरोधा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी माननीय मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। लखनऊ स्थित उनके आवास पर मुलाक़ात कर उनके दीर्घायु की कामना की।’

LIVE TV