अखिलेश का सीएम योगी पर हमला, कहा- इस सरकार से लोकतंत्र को खतरा  

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मौजूदा योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ सरकार से लोकतंत्र को खतरा है।‘अखिलेश

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक के साथ-साथ कई नेताओं को अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता प्रदान की। इस दौरान वह सूबे की खराब कानून-व्यवस्था पर जमकर बरसे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार से लोकतंत्र को खतरा है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया कि करणी सेना में उनके अधिकांश कार्यकर्ता शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:- ‘पद्मावत’ को लेकर कड़ी सुरक्षा, कई सिनेमाघरों में नहीं लगी फिल्म

अखिलेश यादव ने कहा कि उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू के लखनऊ दौरान प्रदेश की बेहद खराब कानून व्यवस्था को लेकर एक तस्वीर सामने आई। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता पर भाजपा सरकार को काबिज हुए करीब एक साल होने वाले है। इस  दौरान यह तस्वीर सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी भयावह और दर्दनाक घटनाएं पहले कभी नही हुई थी।

यह भी पढ़ें:- दुग्ध उत्पादकों, उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण प्राथमिकता : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि मेरठ में कल दिनदहाड़े हत्या की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई तस्वीर कोई पहली घटना नही है। इससे पहले भी मथुरा में सर्राफा व्यापारी की हत्या की ऐसी जघन्य वारदात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि मेरठ की घटना में नौ गोली मारी गई महिला अपने पति की हत्या में गवाह थी।

देखें वीडियो:-

LIVE TV