लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क दुर्घटना, ड्राइवर का कटा हाथ, 20 से ज़्यादा यात्री घायल

यूपी के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें बस में सवार 20 से ज़्यादा यात्रियों को गंभीर चोटे आई हैं। घायल यात्रियों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये हादसा उस वक़्त हुए जब नेपाल के पोखरा से दिल्ली जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बस में सवार 20 से ज़्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बस का ड्राइवर का दाहिना हाथ कट कर अलग हो गया, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जबकि 20 से ज़्यादा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं एक दूसरे सड़क हादसे में एक रोडवेज बस और एक डीसीएम आपस में भिड़ंत हो गई। ये हादसा आज रात यूपी के बाराबंकी में हुआ है। बता दें कि इस दुर्घटना में रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में बस में सवार डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें दो महिलाओं समेत 7 यात्रियों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LIVE TV