Agra: माँ और उसके तीनों बच्चों की गला रेतकर की हत्या, लाशों के पास तंत्र मंत्र का सामान मिला

यूपी के आगरा महानगर जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक घर में एक महिला और उसके तीन बच्चों की बेहरमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई हैं। 4रों लाशें खून से लतपत मिली हैं।

घर पर पहुंची पुलिस

घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कूचा साधुराम की है। यहाँ रेखा राठौर नाम की महिला अपने तीनों बच्चो के साथ पिछले दो सालों से अपने पति से अलग रह रही थी। दो साल पहले उसका उसके पति से तलाक हुआ था। तभी से वो अपने 12 साल बेटा, 8 साल की बेटी माही और 10 साल का बेटा पारस के साथ अलग रह रही थी।

गुरुवार सुबह रेखा के घर का दरवाजा खुला हुआ था और कुछ सामान घर के बाहर बिखरा था। जिसके बाद पड़ोसियों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी वहां पहुंच गए। पुलिस ने सुनील नाम के शख्स को हिरासत में लिया है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण भी मौके पर मौजूद हैं। डॉग स्क्वायड की टीम भी छानबीन कर रही है।

घर की पहली मंजिल पर सभी चार शव मिले हैं। चारों की हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है लेकिन नीचे के कमरे में चार नीबू, हल्दी, दिया आदि सामान मिला है। जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रहा है। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा है जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि लूटपाट भी की गई है। फिलहाल पुलिस की टीम ने फोरेंसिक विभाग की मदद से साक्ष्य एकत्रित किए है। खोजी श्वान दस्ता ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। एसपी सिटी बोत्रे प्रमोद रोहन ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया है।

LIVE TV