
उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर सबसे अधिक बात की जाती है. लेकिन एक बार फिर प्रदेश मे महिला सुरक्षा को लेकर हो रहे दावों की पोल खुली है, जहां कानपुर से लखनऊ आ रहीं दो लड़कियां लापता हो गई हैं। दोनों लड़कियां लखनऊ के कृष्णानगर की रहने वाली हैं ,वो रोडवेज बस से लखनऊ आ रही थीं। उनकी अंतिम लोकेशन उन्नाव के अजगैन में मिली थीं। जिसके बाद से ही दोनों लड़कियां का मोबाइल बंद हैं, वही परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कृष्णा नगर थाने में तहरीर दी है। आपको बता दे कि, दोनों लड़कियों ने घर वालों को बस के अंदर और कंडक्टर का वीडियो बनाकर भेजा था क्योंकि बस खाली थी। वही दोनों लड़कियां के परिजनों ने बतया कि लड़कियां बाबा गुरुनानक के पाठ के लिए कानपुर गई थीं।

गौरतलब है कि यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर तमाम तरह के दावे किए जाते हैं। लेकिन इन दावों की पोल खुलती हुई नजर आ रही है। लापता हुई दोनों युवतियों के बारे में अभी तक कोई भी जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। बताया जा रहा है कि दोनों ही लड़कियां ने रोडवेज बस में सवार होने के बाद बस के अंदर का वीडियो भी घरवालों को भेजा था। भेजे गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बस पूरी तरह से खाली थी।