डोडोमा। तंजानिया के मुख्य शहर दार एस सलाम में नकाबपोश बंदूकधारियों ने अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति माने जाने वाले व्यक्ति को अगवा कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी।
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 43 वर्षीय मोहम्मद देवजी को उस वक्त एक होटल जिम के बाहर से अगवा कर लिया गया जब वह अपनी नियमित सुबह की कसरत के लिए जा रहे थे।
अपहरणकर्ताओं ने अरबपति को अपने साथ ले जाने से पहले हवा में गोलियां चलाईं। देवजी के साथ कोई सुरक्षागार्ड नहीं था।
पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो अपहरणकर्ताओं के विदेशी होने की बात सामने आ रही है। वित्तीय पत्रिका फोर्ब्स ने मोहम्मद देवजी की संपत्ति 1.5 अरब डॉलर आंकी है और उन्हें तंजानिया का एकमात्र अरबपति करार दिया है।
यह भी पढ़ें:- कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान घायल
2017 की एक रिपोर्ट में फोर्ब्स ने कहा कि देवजी अफ्रीका के सबसे युवा अरबपति हैं। उन्होंने 2016 में परोपकारी कारणों के लिए कम से कम अपनी आधी संपत्ति दान करने का वादा किया था।
यह भी पढ़ें:- इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर छह तीव्रता वाले भूकंप ने बाली समुद्री क्षेत्र को हिला दिया, 3 की मौत
पर्यावरण मंत्री जैनवरी मकाम्बा ने कहा कि उन्होंने देवजी के पिता और परिवार से बात की है और उन्होंने उनके अगवा होने की पुष्टि की है।
देखें वीडियो:-