काबुल : अफगान के अमेरिकी दूत खलीलजाद का इस्तीफा, लगाया यह गंभीर आरोप

अफगान शांति प्रक्रिया के लिए नियुक्त अमेरिकी दूत जलमय खलीलजाद ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ नए दूत के रूप में थॉमस वेस्ट को नियुक्त किया गया है। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दी है। इस्तीफे की वजह बताते हुए खलीलजाद ने कहा कि हमने तालिबान से बातचीत करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उसमें सफलता न हासिल हो सकी। हम तालिबान के साथ आगे नहीं बढ़ सके। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में वह इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

खलीलजाद पर कई अधिकारियों ने तालिबान से सांठगांठ का भी आरोप लगाया है। कई अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि खलीलजाद अमेरिका की राजनयिक विफलताओं के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने तालिबान के साथ मिलकर पूर्व अफगान सरकार को कमजोर किया है। इसी के साथ उन्होंने अमेरिकी सरकार की सलाह को सुनने पर बहुत कम ध्यान दिया है।

अमेरिका के विशेष दूत के तौर पर खलीलजाद अफगान नेताओं से शांति वार्ता पर चर्चा के लिए नियुक्त किए गए थे। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शासनकाल में नियुक्त खलीलजाद ने साल 2020 में दोहा में तालिबान के साथ शांति वार्ता में अमेरिका की तरफ से अगुवाई की थी। वह 2007 से 2009 तक संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के स्थायी प्रतिनिधि के तौर पर भी नियुक्त थे। इसके अलावा वह 2005 से 2007 तक इराक में अमेरिकी राजपूत के तौर पर रहे जबकि 2003-2205 तक अफगानिस्तान के राजपूत थे।

लगातार अपडेट रहने के लिए टेलीग्राम पर जुड़ें

LIVE TV