अस्पताल मिलने पहुंची बहन ने बदल दिया बिल्लो रानी का हुलिया

मुंबई। बॉलीवुड की बिल्‍लो रानी बिपाशा बसु के फैंस इन दिनों काफी अपसेट हैं। इसकी वजह बिपाशा की बिगड़ी तबीयत है। उनकी तबीयत इस हद तक बिगड़ चुकी है कि बिपाशा को अस्‍पताल में भर्ती तक होना पड़ गया है। वह अभी तक अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज नहीं हुई हैं। उनका इलाज चल रहा है।

बिल्‍लो रानी बिपाशा

अस्‍पताल जैसी जगह तो हर इंसान के लिए बेकार और बोरिंग होती है। लेकिन बिपाशा उनमें से हैं जिन्‍होंने अपनी बीमारी में भी पॉजिटीविटी ढूंढ ली है। इतना ही नहीं अस्‍पताल में रहते हुए भी बिल्‍लो रानी अपने फैंस के करीब भी बनी हुई हैं।

अस्‍पताल से बिपाशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्‍वीरें पोस्‍ट की हैं। इनमें से एक तस्‍वीर के जरिए उन्‍होंने अपनी सकारात्‍मक सोच शेयर की है। उसमें लिखा हुआ है कि, ‘बीमार होना महज एक तरीका है जब अपका शरीर आपसे कहता है थोड़ा थम जाओ ताकि बाकि लोग आपको पकड़ सकें।’

इसके अलावा उन्‍होंने अपनी एक फनी तस्‍वीर शेयर की है। बिपाशा के कैप्‍शन के मुताबिक उनकी ये तस्‍वीर उनकी बहन विजयता बसु ने क्‍लिक की जब वो उनसे मिलने अस्‍पताल आईं। बिपाशा इन दोनों तस्‍वीरों फैंस ने कमेंट करते हुए उन्‍हें ‘Get well soon’ कहा है।

बता दें, बिपाशा को सांस लेने में दिक्‍कत होने की वजह से भर्ती होना पड़ा है। वह मुंबई के हिंदुजा हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। वह अब तक अंडर ऑब्जरवेशन हैं।

यह भी पढ़ें: केटी पेरी से हुई गलती से मिस्टेक, ब्लूम को किया अभद्र भाषा में पर्सनल कमेंट

इसी परेशानी की वजह से पहले भी बिपाशा कई बार अस्पताल के चक्कर काट चुकी हैं। हालांकि उस दौरान हर कोई उनके प्रेग्‍नेंट होने की अटकलें लगाने लगा था। बिपाशा 1 तारीख को अस्‍पताल में भर्ती हुई हैं।

उनके प्रोफेशनल फ्रंट की बात की जाय तो बता दें, लंबे अर्से से उन्‍होंने बड़े पर्दे से दूरी बना रखी है। साल 2015 में करण सिंह ग्रोवर के साथ आई ‘अलोन’ के बाद उनकी कोई फिल्म बॉक्‍स ऑफिस पर रिलीज नहीं हुई है।

 

 

 

 

 

LIVE TV