वास्तु के अनुसार जरुर बनवाएं घर का फर्श, बनी रहेगी सकारत्मक ऊर्जा

वास्तु के अनुसारवास्तुशास्त्र के अनुसार घर बनाते समय घर की फर्श के रंग का ख्याल रखना चाहिए। ये सभी चीजें घर में रहने वाली सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा के लिए जिम्मेदार होते हैं। घर में अगर फर्श के लिए सही रंगों का प्रयोग किया गया है तो घर में अच्छी ऊर्जा बनी रहती है।

पाकिस्तान के इन मंदिरों में दूर-दूर से माथा टेकने आते हैं लोग

जाने फर्श के लिए वास्तु उपाय-

  1. घर की दक्षिण-पूर्व दिशा ब्रह्मा जी की दिशा मानी गयी है। इस दिशा में बैंगनी रंग का फर्श होना शुभ माना जाता है।
  2. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में भगवान शिव का वास माना गया है। शिवजी को आसमानी और नीला रंग बेहद पसंद है, इसलिए वास्तु शास्त्र भी इस दिशा में गहरे नीले या आसमानी रंग के फर्श बनवाने की सलाह देता है।
  3. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में हमेशा गहरे काले रंग का पत्थर फर्श पर लगवाना चाहिए। यह घर के सदस्यों को खुशहाली के साथ-साथ आमदनी के नए अवसर लाता है।
  4. घर की पूर्व दिशा भगवान सूर्य को समर्पित मानी गई है, इस दिशा के सही होने से व्यक्ति का समाज में मान-सम्मान बना रहता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा का फर्श गहरे हरे रंग का होना चाहिए।
LIVE TV