आयुर्वेद के अनुसार इस तरह से पिएं मिल्क, मिलेगा दो गुना फायदा

आयुर्वेददूध आयुर्वेद में बहुत ही महत्वपूर्ण और कीमती भोजन है। यह हमारे शरीर और दिमाग को जरुरी पोषण प्रदान करता है। लेकिन कई लोगों को दूध पीने के बाद हजम नहीं हो पाता। उन्हें पेट फूलने या फिर बार खराब होने की समस्या से जूझना पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार दूध पीने के कुछ नियम हैं, जिन्‍हें पालन करने से आपको दूध अच्छी तरह हज़म हो जाएगा। आइए जानते है क्या है ये नियम-

  • दूध को गरम या उबाल कर पियें। अगर दूध पीने में भारी लगे तो उसे उसमें थोड़ा पानी मिला कर उबालें।
  • ताजा, जैविक और बिना हार्मोन की मिलावट वाला दूध सबसे अच्छा होता है। पैकेट में मिलने वाला दूध नहीं पीना चाहिये।
  • रात में बिना शक़्कर के दूध पियें अगर हो सके तो उसमें गाय का घी १- २ चम्मच डाल कर लें।
  • अगर आप को डिनर करने का मन नहीं है तो आप रात को एक चुटकी जायफल और केसर डाल कर दूध पियें। इससे नींद भी अच्छी आती है।
  • दूध में एक चुटकी अदरक, लौंग, इलायची, केसर, दालचीनी और जायफल आदि की मिलाएं। इससे आपके पेट में अतिरिक्त गर्मी बढ़ेगी जिसकी मदद से दूध हजम होने में आसानी मिलेगी।
  • दूध और मछली एक साथ सेवन नहीं करना चाहिये, इससे त्वचा खराब हो जाती है।
  • किसी भी नमकीन चीज़ के साथ दूध का सेवन ना करें। क्रीम सूप या फिर चीज़ को नमक के साथ ना खाएं। दूध के साथ खट्टे फल भी नहीं खाने चाहिये।
LIVE TV