बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, 8 की मौत, 37 लोग घायल

उत्तराखंड में किच्छा के पास रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन ने भी पांच लोगों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। हादसे में 37 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हे उचार के लिए ले जाया जा रहा है।

ऊधम सिंह नगर जिले के पास रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलट गई। इस बड़े हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु बॉर्डर स्थित यूपी क्षेत्र में आने वाले उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित गति से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

रविवार सुबह करीब 9 बजे हुए हादसे में सड़क के आसपास घायल लोग बिखरे हुए थे, स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके पर पहुंचे परिजन अपनों के शव देखकर बिलख उठे। पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

LIVE TV