मम्मी गौरी ने मारी बाजी, पापा से पहले सोशल मीडिया पर किया विश
मुंबई। रोमांस किंग शाहरुख खान के लाडले अबराम खान आज 5 साल के हो गए हैं। अबराम के जन्मदिन पर मम्मी गौरी खान के अपने साथ उनकी दो प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में अबराम के चेहरे पर क्यूट सी मुस्कान और हाथों में चॉकलेट पाई है जिसे वह खा रहे हैं। मम्मी गौरी ने इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही क्यूट अबराम को बथडे विश किया है।
अबराम को मम्मी ने तो विश कर दिया लेकिन अभी तक पापा ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है। सोशल मीडिया पर पापा शाहरुख ने अबराम को अभी तक अगर विश नहीं किया है तो इसके पीछे की वजह उनका बिजी शेड्यूल है। असल में इन दिनों वह विदेश में अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी वजह से शाहरुख केकेआर को सपोर्ट करने इंडिया नहीं आ पाए थे।
यह भी पढ़ें:फैन ने कही ऐसी बात, निकी मिनाज को मजाक पड़ गया भारी
आज दिन भी अबराम का है और बात भी उन्हीं की हो रही है तो भला उनकी तस्वीरों को जिक्र न हो ऐसा कैसे हो सकता है। नन्हें अबराम लड़कियों का दिल चुराने के मामले में अपने पापा से कम नहीं हैं। उनके जन्म के बाद से ही वह लड़कियों के बीच अपने क्यूट और इनोसेंट लुक की वजह से फेमस हैं।
अबराम की बर्थडे पर देखें उनकी कुछ मन मोह लेने वाली तस्वीरें –
Happy birthday to Adorable lil boy #AbRamKhan 😍😘. May ur special day be full of Smiles, gifts n sweet moments 🎉🎊. #HappyBirthdayAbRam pic.twitter.com/DnhL1W75Pg
— Srkajol 😘😍 (@IamGurleenSRK) May 27, 2018