अभिषेक ने की अपनी सेकेंड इनिंग की शुरुआत, लोगों ने दी शुभकामनाएं

मुंबई अभिषेक बच्चन ने दो साल बाद कैमरे का सामना किया और उन्होंने अपने प्रशंसकों से इस बात के लिए शुभकामना चाही। अभिषेक ने ट्वीट किया, “दो साल बाद अपनी नई फिल्म ‘मनमर्जियां’ के लिए कैमरे का सामना किया। एक नई यात्रा, नई फिल्म की शुरुआत। आप सब का आशीर्वाद चाहिए।”

अभिषेक बच्चन

अभिषेक के इस ट्वीट पर कई सेलिब्रिटीज ने उन्‍हें शुभकामनाएं दी हैं। अभिषेक ने एक दिन पहले ‘मनमर्जियां’ फिल्म की पटकथा का फोटो शेयर किया था।

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप कर रहे हैं और इसमें तापसी पन्नू और विकी कौशल खास भूमिकाओं में हैं। अनुराग ने अपनी लास्‍ट रिलीज के दौरान की मनमर्जियां की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दे दी थी। ‘मुक्‍काबाज’ की रिलीज के समय उन्‍होंने बताया था कि अपकमिंग फिल्‍म ‘मनमर्जियां’ की शूटिंग मार्च के महीने में शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: खतरे के साए में पोस्‍टपोन हुआ सलमान का ‘दा-बंग टूर’

बता दें, 2 साल पहले अभिषेक कॉमेडी मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आए थे। फिल्‍म में वह बंटी के किरदार में थे। ‘हाउसफुल 3’ के बाद अब 2 साल बाद उन्‍होंने किसी फिल्म पर काम करना शुरू किया है। हालांकि इससे पहले उनका नाम फिल्‍म ‘पलटन’ से जुड़ा था लेकिन उन्‍होंने आखिरी वक्‍त पर फिल्‍म से अपना नाम हटवा लिया था। उन्‍होंने फिल्‍म छोड़ने का फेसला ले लिया था।

LIVE TV