डीटीसी बसों की हालत AAP के राज में बिगड़ी
एजेंसी/नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने दिल्ली राज्य की आम आदमी पार्टी नीत सरकार का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि डीटीसी बसों की हालत इतनी खराब हैं कि ये सबसे ज़्यादा प्रदूषण फैलाती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि आॅड इवन फाॅर्मूले का वे समर्थन करते हैं मगर पब्लिक ट्रांसपोर्ट हेतु क्या किया जाए यह विचार करने की बात है।
आम आदमी पार्टी की सरकार ने इसे बेहतर करने के लिए कुछ भी नहीं किया। डीटीसी बसों की संख्या को 4461 बताया गया है जबकि वर्ष 2012 व 2013 में 5445 थीं। वर्ष 2014 में डीटीसी की बसों ने रूट किलोमीटर अर्थात् दूरी तय की यह 17105 किलोमीटर प्रति दिन थी। मगर आॅड ईवन लागू होने के बाद भी डीटीसी बसों की प्रतिदिन की दूरी 15034 किलोमीटर रही।
दिल्ली कांग्रेस के प्रेसीडेंट अजय माकन ने कार खरीदी जब वो अपना लकी नंबर 3333 लेने गए तो उन्हें इस तरह के नंबर पाने हेतु 1 लाख 10 हजार रूपए खर्च करने पड़े। अजय माकन का कहना था कि आम आदमी पार्टी को डीटीसी बसों की हालत में सुधार करने के ही साथ लोकल ट्रांसपोर्ट को लोगों के लिए अधिक प्रभावी बनाना चाहिए। इसे इको फ्रैंडली भी बनाया जाना चाहिए।