संगठन को मजबूत करने में जुटी ‘आप’ ने किया प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार, कई लोगों को मिली नई जिम्मेदारियां

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायती चुनाव और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिये प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में जुटी है। इसी क्रम में प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए शनिवार को पार्टी से जुड़े कई लोगों को नई ज़िम्मेदारियां सौंपी गयी और प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार भी किया गया।

सभी साथियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की सहमति से आम आदमी पार्टी अपने संगठन का विस्तार कर रही है। पार्टी गांव से लेकर प्रदेश तक अपने संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उसी की कड़ी में कई साथियों को संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। यकीनन सभी साथी पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ काम करेंगे।

संगठन विस्तार की सूची उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने नए साथियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिन लोगों को नया पदभार सौंपा गया है उनकी सूची इस प्रकार है-

प्रदेश कमेटी में विस्तार के बाद नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों (प्रदेश सचिव ) की सूची-

  1. मो. शाहजहां ( फतेहपुर )
  2. नूर मो. सिद्दीकी ( फिरोजाबाद )
  3. राकेश कुमार ( गाजीपुर )
  4. सूर्या त्रिपाठी (संत कबीर नगर)
  5. अर्चना गुप्ता ( झांसी )
  6. आशीष सिंह पटेल (बनारस)
  7. विनय श्रीवास्तव (बाराबंकी)
  8. विवेक जैन ( ललितपुर )
  9. कमलेश पटेल ( चित्रकूट )
  10. डॉ तरुण प्रताप सिंह ( लखनऊ )
  11. संजीव कौशिक ( अलीगढ़ )

मीडिया & सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर –

  1. महेंद्र प्रताप सिंह ( लखनऊ )
    मीडिया कॉर्डिनेटर
  2. वैभव प्रकाश ( लखनऊ )
    सोशल मीडिया सचिव
  3. प्रिंस सोनी ( लखनऊ )
    सोशल मीडिया सचिव & टीवी पैनलिस्ट

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के क्रम में सदस्यों की सूची-

  1. उज्जवल मोदी (झांसी )
  2. सत्येंद्र तिवारी (बलिया )
  3. एसपी सिंह (औरैया )
  4. मो. अब्दुल्ला (बनारस )
  5. जे. पी. सिंह (बलिया )
  6. अतुल भारद्वाज (मथुरा )
  7. अमरेन्द्र सिंह (बलिया )
  8. सी. एम. चौहान (हापुड़ )
  9. सुरेश कुमार सिंह (बस्ती )
LIVE TV