आज का सुविचार: चाणक्य के अनुसार इन कामों से हमेशा बनी रहती है लक्ष्मी की कृपा
आचार्य चाणक्य नीति शास्त्र के बहुत बड़े ज्ञाता थे। उनकी पुस्तक में राजनीति का ही वर्णन है. उनकी ये नीतियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी तत्कालीन समय में थी। आचार्य चाणक्य ने जीवन के हर पहलू पर अपनी नीतियों का उल्लेख किया है। चाणक्य की नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं। चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, रणनीतिकार और शिक्षाविद थे। चाणक्य ने अपनी नीतियों से नंद वंश का नाश कर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मौर्य वंश का सम्राट बनाया था।

चाणक्य एक शिक्षक होने के साथ साथ एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। जीवन में धन का प्रयोग किस तरह से करना चाहिए इस पर उनकी पुस्तक चाणक्य नीति प्रकाश डालती है। चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी जी का आशीर्वाद चाहिए तो कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए-
सभी के लिए मन में प्रेम का भाव रखें
चाणक्य के अनुसार प्रेम व्यक्ति को श्रेष्ठ बनाने में अहम भूमिका निभाता है। प्रेम करने वाला व्यक्ति अवगुणों से मुक्त होता है। जो व्यक्ति अवगुणों से दूर रहता है, उसे लक्ष्मी जी अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करती है। ऐसे व्यक्ति लोगों के लिए उदाहरण बनते हैं।
परिश्रम करने से न घबराएं
चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करता है, उसे लक्ष्मी जी कृपा प्राप्त होती है। परिश्रम करने वाले व्यक्ति धन के लिए कभी परेशान नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को लक्ष्मी सुख समृद्धि भी प्रदान करती हैं।
गलत कार्यों से दूर रहें
चाणक्य ने लक्ष्मी जी का स्वभाव चंचल बताया है। जो लोग गलत कार्य करते हैं, उनसे लक्ष्मी जी दूर रहती हैं। ऐसे लोगों के पास अधिक दिनों तक धन नही रूकता है। इसलिए हर प्रकार के गलत कार्यों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।