
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार) का राशिफल
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी है। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं। दोपहर बाद पुनर्वसु नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है और दिन भर शुभ योग का प्रभाव रहेगा।
मेष राशि
अधिकार और सीमाओं का सही विश्लेषण करें, इनका अतिक्रमण तनाव दे सकता है। प्रबंधकीय दक्षता से प्रभावित करेंगे। भावनात्मक संबंधों में मधुर वार्तालाप से उत्साहित रहेंगे।
शुभ रंग: महरून शुभ अंक: 5
वृषभ राशि
व्यक्तिगत प्रतिष्ठा के लिए विशिष्ट कार्यशैली अपनाते हुए कार्य करने का दिन है। अर्थ लाभ मिलेंगे। विरोधियों को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। भाई-बहनों का सानिध्य सुखद रहेगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।
शुभ रंग: पीच शुभ अंक: 9
मिथुन राशि
कार्यों को गति मिलेगी। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उच्च अधिकारियों का व्यवहार अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी से बातचीत में सावधानी रखें, आरोप-प्रत्यारोप से बचें। दोपहर बाद पैसों में फायदा हो सकता है।
शुभ रंग: ग्रीन शुभ अंक: 6
कर्क राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखने में असमर्थ दिख सकते हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उलझनें बढ़ सकती हैं। तथ्यों को पारदर्शी तरीके से रखें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट शुभ अंक: 2
सिंह राशि
संतान के प्रभाव में निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सामूहिक कार्यों में अच्छे धन लाभ की संभावना। नए लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें। प्रेम संबंधों में मुलाकात सुखद रहेगी। बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं।
शुभ रंग: लैवेंडर शुभ अंक: 3
कन्या राशि
व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी। त्वरित निर्णय लेकर सभी को चकित करेंगे। परिवार में प्रतिष्ठा पाने के लिए धन खर्च हो सकता है। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के कार्यों में सहयोग करें। विरोधियों से आगे निकलने के योग हैं।
शुभ रंग: कॉफी शुभ अंक: 8
तुला राशि
समस्याओं के समाधान निकालेंगे। कानूनी मामलों में सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें। भाग्य का समर्थन मिलेगा। उच्च अधिकारियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव महसूस होगा। करियर संबंधी विकल्पों की जानकारी मिल सकती है।
शुभ रंग: ग्रे शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि
व्यावसायिक वार्ता में बड़े वादे करने से बचें। भूमि और भवन संबंधी पुराने मामले सुलझ सकते हैं। माता-पिता के विचारों से सहमत होने में कठिनाई हो सकती है, उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अचानक धन लाभ हो सकता है।
शुभ रंग: क्रीम शुभ अंक: 4
धनु राशि
अविवाहितों को मनमुताबिक जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रगति की संभावना है। स्थान परिवर्तन का लाभ मिल सकता है। साझेदारी का व्यवसाय ज्यादा सफल रहेगा।
शुभ रंग: यलो शुभ अंक: 1
मकर राशि
व्यवसाय से संबंधित लोगों की वादाखिलाफी से परेशानी हो सकती है। मित्रों से मदद लेनी पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने मामलों में समझौतावादी होना बेहतर रहेगा। बड़ों की सलाह काम आएगी।
शुभ रंग: कॉफी शुभ अंक: 5
कुंभ राशि
शैक्षणिक कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दबाव रहेगा। अनुसंधान से जुड़े कार्यों में सफलता के योग हैं। तकनीक से जुड़े लोगों को नए अनुभव मिलेंगे। जॉब में परिवर्तन की संभावना बन सकती है।
शुभ रंग: सिल्वर शुभ अंक: 7
मीन राशि
सहकर्मियों की गैर-जिम्मेदारी से कार्यस्थल पर तनाव रह सकता है। शेयर मार्केट से लाभ हो सकता है। दूसरों के प्रभाव से मुक्त होकर लिए गए निर्णय ज्यादा प्रभावी रहेंगे। यात्रा टालें।
शुभ रंग: एमरल्ड शुभ अंक: 3



