राशिफल

आज का राशिफल 04-08-2026 : जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) का दैनिक राशिफल

मेष राशि

समय साधारण बना हुआ है। जिम्मेदारियों को निभाने में लापरवाही न दिखाएं। वाणी और व्यवहार में स्पष्टता रखें। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ाएं। निवेश संबंधी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। कामकाज सामान्य रहेगा। दान-धर्म में रुचि बढ़ सकती है।
शुभ अंक: 1, 8, 9 | शुभ रंग: लाल

वृषभ राशि

आर्थिक मामलों में साहस से काम लेंगे। पहल और पराक्रम बढ़ेगा, जिससे पेशेवर मामलों में लाभ मिलेगा। करियर और कारोबार में उपलब्धियां बढ़ेंगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। नियम पालन बनाए रखें और प्रतिस्पर्धा में रुचि बढ़ाएं। नेतृत्व क्षमता सुधरेगी।
शुभ अंक: 4, 6, 9 | शुभ रंग: शहद जैसा

मिथुन राशि

उद्योग-व्यापार में वांछित परिणाम मिलेंगे। आर्थिक लाभ पर ध्यान रहेगा और पेशेवरों के लिए नए अवसर बनेंगे। अनुभवी लोगों की बात अनदेखी न करें। प्रबंधकीय क्षमता बढ़ेगी। कार्ययोजनाओं को धैर्य से आगे बढ़ाएं। पैतृक पक्ष के मामले बेहतर रहेंगे।
शुभ अंक: 4, 5, 9 | शुभ रंग: पीच

कर्क राशि

अपेक्षित सफलता की स्थिति बनी रहेगी। भाग्य के मामलों में उत्साह दिखाएं। धैर्य और अनुशासन से आगे बढ़ें। धार्मिक एवं मनोरंजक गतिविधियों को बढ़ावा दें। मित्रों का साथ मिलेगा। उच्च शिक्षा पर ध्यान दें।शुभ अंक: 2, 4, 9 | शुभ रंग: गुलाबी

सिंह राशि

स्वास्थ्य संबंधी बातों को नजरअंदाज न करें। क्षमता से अधिक भार उठाने से बचें और खान-पान के प्रति सजग रहें। जिम्मेदारों की सीख पर ध्यान दें। परिजनों की सूझबूझ का सम्मान करें। महत्वपूर्ण कार्यों में धैर्य दिखाएं।
शुभ अंक: 1, 4, 7, 9 | शुभ रंग: गेरुआ

कन्या राशि

टीम के प्रयासों को गति देंगे। उद्योग-व्यापार में प्रभावी प्रदर्शन रहेगा। साझा कारोबार बढ़त पर रहेगा। कामकाज में संबंधों का विश्वास बढ़ेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल बनेगा। खान-पान का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 4, 5, 9 | शुभ रंग: खाकी

तुला राशि

कामकाज में सावधानी से आगे बढ़ें। व्यर्थ के वादों और प्रलोभनों से बचें। सेवा क्षेत्र में फोकस बढ़ाएं। मेहनत और लगन से लक्ष्य साधें। अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। अवरोधों को धैर्यपूर्वक दूर करें।
शुभ अंक: 4, 6, 9 | शुभ रंग: कांसे जैसा

वृश्चिक राशि

मित्रों के साथ यात्रा के अवसर बनेंगे। परिचितों के साथ समय बिताएंगे। व्यावसायिक परिस्थितियां प्रभावी रहेंगी। कला-कौशल में सुधार आएगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। घर-परिवार में सुख बढ़ेगा।
शुभ अंक: 1, 7, 9 | शुभ रंग: गहरा लाल

धनु राशि

अपनों से बनाकर चलने की जरूरत है। छोटी बातों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ें। करियर-व्यापार में धैर्य से काम लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। बड़ों का सानिध्य मिलेगा। निजी मामलों में विनम्रता और विवेक से काम लें।
शुभ अंक: 3, 7, 9 | शुभ रंग: केसरिया

मकर राशि

सामाजिक चर्चाओं में पहल बनी रहेगी। पेशेवर विषयों में तेजी आएगी और आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कार्ययोजनाएं आकार लेंगी। सबके सहयोग से आगे बढ़ेंगे। वाणिज्यिक प्रबंधन को बल मिलेगा। सुख-सुविधाओं पर जोर रहेगा।
शुभ अंक: 4, 8, 9 | शुभ रंग: गहरा भूरा

कुंभ राशि

घर में सुख का वातावरण रहेगा। परिजनों से सुखद संवाद बढ़ेगा और रिश्तों में नजदीकी आएगी। लक्ष्य पर फोकस रखें। ठगी का शिकार होने से बचें। खान-पान में भव्यता ला सकते हैं। अपने वचनों को निभाएं।
शुभ अंक: 4, 8, 9 | शुभ रंग: गुड़ जैसा

मीन राशि

चारों ओर बेहतर वातावरण बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। संबंधों में मजबूती बनी रहेगी। लंबित कार्यों में तेजी आएगी। करियर-व्यापार में साहस से काम लेंगे।
शुभ अंक: 3, 6, 9 | शुभ रंग: स्वर्णिम

Related Articles

Back to top button