देश

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में इमारत गिरी, 2 लोगो की मौत, कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका

मंगलवार सुबह पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पुरानी दो मंजिला इमारत गिरने से करीब छह से सात लोग घायल हो गए और कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि इमारत गिरने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा को सुबह 10:13 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारी ने बताया, “छह से सात लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, फिलहाल बचाव अभियान जारी है।

हादसे के बाद मलबे के नीचे करीब 6 लोगों के दब गए जिनमें से दो की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पिंटू (35) और एक 3 साल के मासूम बच्चे के रूप में हुई है। दिल्ली फायर सर्विस (दमकल विभाग) के मुताबिक, सुबह 10 बजकर 13 मिनट पर मकान गिरने की सूचना मिली थी. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और दूसरे बचाव दल की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव दल ने आसपास के लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में फंसे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला. सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान दो की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button