उत्तर प्रदेशकानपुर

कानपुर: नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित काकादेव थाना क्षेत्र के तुलसी नगर में रविवार रात एक दुखद घटना सामने आई। यहां नीट (NEET) की तैयारी कर रहे 19 वर्षीय छात्र शिवा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के पंखे से कपड़े के सहारे लटका मिला।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात करीब 8:15 बजे हॉस्टल से छात्र के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो हॉस्टल के कमरा नंबर 205 का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांकने पर छात्र का शव लटकता हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक छात्र का नाम शिवा था, जो मूल रूप से बहराइच जिले के दौलतपुर का रहने वाला था और यहां रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहा था।

काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की है और सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फिलहाल छात्र की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button