खेल

यूएस ओपन समारोह में रोजर फेडरर को टेनिस हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया

यूएस ओपन में रोजर फेडरर को इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया , इंटरनेशनल टेनिस हॉल ऑफ फेम की अध्यक्ष और 2017 में शामिल हुईं किम क्लिस्टर्स ने न्यूयॉर्क ग्रैंड स्लैम में आयोजित एक समारोह के दौरान फेडरर को यह अंगूठी भेंट की। अंगूठी पहनने के बाद स्विस खिलाड़ी ने दर्शकों की ओर हाथ उठाया और मुट्ठी हवा में लहराई, जिसके बाद आर्थर ऐश स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फेडरर को पूर्व अमेरिकी खिलाड़ी और प्रसारक मैरी कैरिलो के साथ हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

गौरतलब है कि इस सम्मान ने पूर्व विश्व नंबर 1 के करियर में एक और उपलब्धि जोड़ दी, जिसका अंत 2022 में पेशेवर टेनिस से संन्यास के साथ हुआ।फेडरर ने कहा, “न्यूयॉर्क में वापस आकर बहुत खुशी हो रही है। स्विस दिग्गज ने आगे कहा यह यात्रा, पिछले मंगलवार को यहां दिग्गजों के साथ खेलना, न्यूयॉर्क में हमेशा मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देने का मौका मिलना अविश्वसनीय रहा है… इंटरनेशनल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने से मुझे उन सभी अद्भुत लोगों को याद करने का मौका मिला जिन्होंने मेरे सफर में मेरी मदद की, उस खेल को जिसे मैं बहुत प्यार करता हूं और उससे मुझे जो कुछ मिला है।

Related Articles

Back to top button