उत्तर प्रदेशसहारनपुर

सहारनपुर: खनन विभाग के गनर की पत्नी ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या, जांच शुरू

सहारनपुर के हकीकत नगर में खनन विभाग में तैनात गनर की पत्नी ने शुक्रवार को सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

गनर टिंकू कुमार मूल रूप से मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। वह अपनी पत्नी सविता और दो बेटियों के साथ पिछले दो-तीन वर्षों से हकीकत नगर में किराये के मकान में रह रहे थे।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिनंदन सिंह और एएसपी मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button