देश

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल मुद्दे पर बैठक की मांग की

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ई20 पेट्रोल को लेकर जताई जा रही चिंताओं पर चर्चा करने के लिए समय मांगा और अनुरोध किया कि पेट्रोल पंपों पर शुद्ध और ई20 पेट्रोल दोनों के विकल्प उपलब्ध कराए जाएं और इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की कीमतें कम की जाएं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि वह अपनी प्रस्तावित बैठक के दौरान तकनीकी मुद्दों और इस मामले से जुड़े लोगों से मिली प्रतिक्रिया के बारे में स्पष्टीकरण देना चाहते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि ग्राहकों को पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल या ई20 पेट्रोल खरीदने का विकल्प मिलना चाहिए । उन्होंने कहा, “अगर कोई शुद्ध पेट्रोल चाहता है, तो उसे वह विकल्प मिलना चाहिए और जो लोग E20 चाहते हैं, उन्हें भी वह विकल्प मिलना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने लोगों से बातचीत करने और ई20 पेट्रोल को लेकर उनकी चिंताओं को समझने के बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था।

Related Articles

Back to top button