वीडियो

ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, कहा- अगर मुझे मारने की कोशिश की तो 1000 मिसाइलें दाग दी जाएंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर तेहरान उन्हें मारने की कोशिश करता है तो 1000 मिसाइलें पहले से लॉक और लोडेड हैं।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही आदेश दे रखा है। अगर ईरान ने उन पर हमला करने की कोशिश की तो अमेरिका भारी सैन्य जवाब देगा। उन्होंने लिखा, “1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधकर तैयार हैं। अगर ईरान ने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति को मारने की धमकी पर अमल किया तो ये मिसाइलें दाग दी जाएंगी।”

ट्रंप ने आगे कहा कि शुरुआती हमले के बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना को एक साल के लिए (जरूरत पड़ने पर बढ़ाया जा सकता है) ईरान के सभी क्षेत्रों को पूरी तरह तबाह करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ट्रंप ने कहा कि वे लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में नंबर वन पर हैं, लेकिन कोई नई खुफिया जानकारी नहीं है। उन्होंने इस हफ्ते पहले भी खुद को ईरान का सबसे बड़ा टारगेट बताया था और दोहराया कि ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं मिलने चाहिए।

Related Articles

Back to top button