देश

देशभर में मानसून का कहर! कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया रेड-ऑरेंज अलर्ट

देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश ने गर्मी से राहत तो दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा कर दी है।

मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, सिक्किम, कर्नाटक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

रेड अलर्ट वाले राज्य:
पश्चिम बंगाल (उप-हिमालयी क्षेत्र), सिक्किम, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोकण और गोवा में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 21 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

ऑरेंज अलर्ट:
गुजरात, बिहार, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

Related Articles

Back to top button