
कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में 12 से 18 जून तक इको गार्डन (थाना आलमबाग) में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लोगों से इसमें शामिल होने की अपील की थी।
हालांकि, लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा कारणों और संवाद के अभाव में इस प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
पुलिस का बयान
आयोजन के प्रतिनिधि विवेक कुमार ने अनुमति के लिए आवेदन किया था, लेकिन पुलिस की कई बार संपर्क करने की कोशिशों के बावजूद आयोजकों की ओर से कोई संवाद नहीं किया गया। इस वजह से पुलिस ने आवेदन को रद्द कर दिया।
पुलिस ने आश्वासन दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अनियमितता को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।




