
नोएडा में साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट में मोटा प्रॉफिट कमाने का लालच देकर दो लोगों से करीब 37 लाख रुपये ठग लिए। फ्रॉड करने वालों ने डब्बा ब्रोकर ऐप पर प्रॉफिट का आकर्षक ग्राफ दिखाकर लोगों को विश्वास में लिया, लेकिन पैसे निकालने के समय संपर्क काट लिया।
एक पीड़ित रवि प्रसाद सक्सेना, जो सेक्टर 24 में रहते हैं और प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्हें मार्च 2025 में टेलीग्राम पर अजीत खुराना नाम के ठग का मैसेज मिला। छोटे-छोटे निवेश के बाद ठग ने उन्हें प्रॉफिट दिखाया और कुल 16 लाख रुपये जमा करवाए। जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो टैक्स का बहाना बनाकर और पैसे मांगे। रकम न देने पर ठग गायब हो गए।
दूसरे पीड़ित उम्मेद सिंह, एक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी हैं। उन्हें युविका सान्याल नाम की महिला ठग ने रुद्र शेयर स्टॉक ब्रोकर बताकर संपर्क किया और 30 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया।
दोनों पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ठगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रही है।



