
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISI प्रायोजित अंतरराज्यीय आतंकी और हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस अभियान में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
- शुभदीप सिंह, गुरजंट सिंह, साजन सिंह (पंजाब)
- गगनप्रीत (दिल्ली)
ये आरोपी ISI हैंडलर शाहजाद भट्टी के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर में आतंकी गतिविधियां अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
बरामदगी
पुलिस ने दो विदेशी पिस्तौल, 9 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों ने पाकिस्तानी हैंडलरों से विदेशी नंबर ले रखे थे।
खुलासा
गगनप्रीत को दिल्ली में पुलिस थानों और धार्मिक स्थलों की रेकी करने तथा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। गिरोह ने पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अपना नेटवर्क फैला रखा था।


