
केंद्र सरकार ने सोमवार को ‘हज नीति-2027’ की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने अगले वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित कर लिए हैं।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि नई नीति का मुख्य उद्देश्य भारतीय हज यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक, आधुनिक और सम्मानजनक हज यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
मुख्य बातें:
- आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन: हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट और ‘हज सुविधा’ मोबाइल ऐप के माध्यम से
- मीना में सोफा-कम-बेड की सुविधा जारी रहेगी
- मक्का में विश्वस्तरीय होटलों की व्यवस्था
- कामकाजी लोगों के लिए 20 दिन का शॉर्ट हज पैकेज उपलब्ध
- सीटों का बंटवारा 70:30 अनुपात में (हज कमेटी: 1,22,518 सीटें, प्राइवेट टूर ऑपरेटर्स: 52,507 सीटें)
मंत्रालय ने भरोसा दिलाया है कि सऊदी अरब सरकार से बातचीत कर भारतीय हजयात्रियों के लिए कोटा और बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।




