
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुन्नौर तहसील के गांव इकौना में चारागाह और बंजर सरकारी जमीन पर बनी अवैध कब्रों व मजारों को JCB मशीन से गिरा दिया गया।
इस अभियान में करीब 7-8 बीघा कीमती सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।
कार्रवाई का विवरण
डिप्टी कलेक्टर (SDM) विकास चंद्र के निर्देशन में रेवेन्यू टीम और कैला देवी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को यह अभियान चलाया। तहसीलदार रवि सोनकर की मौजूदगी में JCB मशीनों ने गैर-कानूनी निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
तहसीलदार रवि सोनकर ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने का यह अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेगा।


