टेकदेश

Telegram ने NEET री-टेस्ट से पहले बैन पर दिल्ली HC का दरवाजा खटखटाया, आज होगी सुनवाई

NEET-UG 2026 री-टेस्ट से पहले टेलीग्राम पर लगाए गए अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया है। कंपनी ने कहा है कि यह बैन लाखों वैध यूजर्स को अनुचित रूप से प्रभावित कर रहा है।

मामले की सुनवाई आज बुधवार को होगी। केंद्र सरकार ने NTA की सिफारिश पर 22 जून तक टेलीग्राम की सेवाएं रोक दी हैं, ताकि परीक्षा में नकल, फर्जी पेपर लीक दावों और गलत सूचनाओं को रोका जा सके।

NTA ने स्पष्ट किया कि कोई पेपर लीक नहीं हुआ है, लेकिन “PAPER LEAKED NEET”, “Re-NEET 2026” जैसे फर्जी चैनल छात्रों से पैसे ऐंठ रहे थे। इसके अलावा सरकार ने टेलीग्राम की मैसेज एडिटिंग सुविधा को भी 30 जून तक बंद करने का आदेश दिया है, जिसका दुरुपयोग पुराने मैसेज में पेपर डालकर फर्जी लीक का सबूत बनाने में हो रहा था।

Related Articles

Back to top button