देश

मुंबई एयरपोर्ट पर मिसेज केरल रनर-अप मॉडल हर्षा सनी गिरफ्तार, 11.82 करोड़ के ड्रग्स बरामद

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) पर कस्टम विभाग को बड़ी सफलता मिली है। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से लौट रही मशहूर मॉडल और ‘मिसेज केरल’ ब्यूटी पेजेंट की रनर-अप हर्षा सनी को भारी मात्रा में ड्रग्स के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

29 वर्षीय मॉडल की ट्रॉली बैग की गहन तलाशी में 12 वैक्यूम-सील्ड पैकेट बरामद हुए, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाला हाइड्रोपोनिक कैनबिस (विदेशी गांजा) था। बरामद ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹11.82 करोड़ बताई जा रही है।

कस्टम अधिकारियों ने NDPS एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत हर्षा सनी को हिरासत में ले लिया है। खुफिया एजेंसियां अब इस पूरे सिंडिकेट की जांच कर रही हैं कि ये ड्रग्स मुंबई या बॉलीवुड के किस बड़े नेटवर्क तक पहुंचाए जाने थे।

इस गिरफ्तारी से ग्लैमर और फैशन इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button