उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे: CM धामी ने पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और सम्मान का दिया भरोसा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जिला प्रेस क्लब के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होकर पत्रकारों की भूमिका की सराहना की।

CM धामी ने कहा, “यह 20 वर्ष का सफर सिर्फ एक संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि जनसेवा, सत्य और समाज हित के प्रति समर्पण की गौरवपूर्ण गाथा है।” उन्होंने पत्रकारों को लोकतंत्र को मजबूत करने और जनजागृति फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए उनके कल्याण, सुरक्षा और सम्मान के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

लोक भवन में बनेगी नई इमारतें
इस मौके पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक भवन परिसर में बहुउद्देशीय भवनों की नींव रखी। इन भवनों में एकीकृत चिकित्सालय (आयुर्वेद, होम्योपैथी और एलोपैथी), सूचना कॉम्प्लेक्स, कैंटीन, लोक निर्माण विभाग और उद्यान विभाग की सुविधाएं होंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना सुशासन और एकीकृत सेवा वितरण को मजबूत करेगी तथा पहाड़ी वास्तुकला को संरक्षित रखते हुए स्थानीय संसाधनों का उपयोग करेगी।

Related Articles

Back to top button