देशविदेश

अमेरिका में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, जल्द भारत डिपोर्ट

अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। गैर-कानूनी तरीके से रह रहे और बिना वीजा-वर्क परमिट के कमर्शियल ट्रक ड्राइवर के रूप में काम कर रहे 30 भारतीय नागरिकों को फेडरल ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया है।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, ये सभी भारतीय बिना वैध दस्तावेजों के देश में रह रहे थे और भारी वाहनों का संचालन कर रहे थे। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर इन्हें हिरासत में लिया गया।

अमेरिकी कानून के तहत इन सभी के खिलाफ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जल्द ही इन्हें भारत भेज दिया जाएगा। इस कार्रवाई से अमेरिका में अवैध रूप से काम कर रहे अन्य भारतीयों में भी दहशत का माहौल है।

Related Articles

Back to top button