देश

राजस्थान में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से 5 गर्भवती महिलाओं की मौत, पूरे राज्य में दवा पर बैन

राजस्थान के कोटा स्थित न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नकली ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन दिए जाने से 5 गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई। इन महिलाओं की सी-सेक्शन के बाद हालत बिगड़ने से मौत हुई।

राजस्थान ड्रग कंट्रोल विभाग की जांच में पाया गया कि अमृतसर की जैक्सन लेबोरेटरीज द्वारा निर्मित इस बैच में खून को जमा करने वाला घटक (component) ही नहीं था। इस नकली दवा का इस्तेमाल कोटा के अलावा अन्य सरकारी अस्पतालों में भी हुआ था।

राज्य सरकार ने इस पूरे बैच पर पूरे राजस्थान में प्रतिबंध लगा दिया है। अस्पताल में इस्तेमाल हुई सारी दवाओं को जब्त कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है और संबंधित चिकित्सा कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button