
सुपरस्टार राजीनिकांत ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से अपनी तुलना और कथित नाराजगी को लेकर साफ किया है कि वे बिल्कुल ईर्ष्या नहीं कर रहे हैं।
पोएस गार्डन स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजीनिकांत ने कहा, “मैं विजय से जलता क्यों? अगर कमल हासन मुख्यमंत्री बन जाते तो शायद जलन हो सकती थी।” उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पूर्व CM एमके स्टालिन से दोस्त के नाते मिले थे, लेकिन इसे विजय के CM बनने पर नाराजगी के रूप में गलत समझा गया।
राजीनिकांत ने विजय को चुनाव नतीजे आने के तुरंत बाद बधाई दी थी। उन्होंने विजय की तारीफ करते हुए कहा कि 24 साल छोटे होने के बावजूद उन्होंने DMK और AIADMK जैसी बड़ी दलों के खिलाफ अकेले लड़कर अपनी पहचान बनाई है।
राजीनिकांत ने कहा, “राजनीति में मैं नहीं हूं, इसलिए तुलना बेकार है। राजिनी सस्ता या निम्न स्तर का व्यक्ति नहीं है कि बिना वजह कुछ बोले।”



