
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी देने और 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाले जयेश पुजारी को नागपुर जिला सत्र न्यायालय ने 5 साल की सजा सुनाई है।
जयेश पुजारी ने गडकरी के कार्यालय में फोन कर 100 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। न देने पर बम विस्फोट कर मंत्री को मारने की धमकी दी थी। आरोपी कर्नाटक की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा था और जेल से मोबाइल फोन के जरिए यह कॉल किया था।
कोर्ट ने विभिन्न धाराओं के तहत उसे 5 साल की सजा का आदेश दिया है।




