
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अभिनेता विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कழगम (TVK) ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुरुआती रुझानों में TVK 100 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
हालांकि 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 सीटें चाहिए। TVK अकेले बहुमत हासिल करने की उम्मीद रख रही है, लेकिन अगर आंकड़ा 118 के नीचे रहा तो उसे सहयोगियों की जरूरत पड़ेगी।
विजय ने पहले ही DMK और AIADMK-NDA दोनों के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया था, लेकिन अब AIADMK के साथ समझौता उनकी सबसे मजबूत संभावना नजर आ रही है। DMK के साथ गठबंधन की संभावना बेहद कम है क्योंकि विजय ने चुनाव में स्टालिन सरकार पर जमकर हमला बोला था।
विजय का यह उभार तमिलनाडु की राजनीति में फिल्मी सितारों के नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।



