देश

सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: बोली- ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला, 4 महीने में 1518 रुपये महंगा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि “महंगाई मैन मोदी” का चाबुक फिर चला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपये महंगा हो गया। कांग्रेस ने पिछले चार महीनों के आंकड़े भी साझा किए।

कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़े:

  • 1 मई: 993 रुपये
  • 1 अप्रैल: 218 रुपये
  • 7 मार्च: 115 रुपये
  • 1 मार्च: 31 रुपये
  • 1 फरवरी: 50 रुपये
  • 1 जनवरी: 111 रुपये

कुल बढ़ोतरी: 1,518 रुपये

कांग्रेस ने कहा कि सिर्फ चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर 1518 रुपये महंगा हो चुका है। पार्टी ने इसे “मोदी सरकार की वसूली” बताया और आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है।

घरेलू सिलेंडर पर राहत
हालांकि आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलो) के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में यह अभी भी 913 रुपये पर स्थिर है।

नई कीमतें
इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 3,202 रुपये, मुंबई में 3,024 रुपये और चेन्नई में 3,237 रुपये हो गई है।

Related Articles

Back to top button