उत्तर प्रदेशमहोबा

महोबा BJP जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर यौन शोषण का आरोप, इस्तीफा देने से किया इनकार

महोबा में भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला पदाधिकारी ने उन पर पद देने के बदले यौन संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। महिला ने इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई।

आरोप लगने के बाद मोहनलाल कुशवाहा ने पहले इस्तीफा देने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है।

भाजपा ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है, लेकिन अभी तक जिलाध्यक्ष के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पार्टी के अंदर इस मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई है और अब सबकी नजरें जांच कमेटी और पार्टी के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button