
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया इलाके में 10 रुपये के किराए को लेकर हुए विवाद में भीड़ ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी।
आरोप है कि नशे में धुत ऑटो चालक ने किराया न देने पर महिलाओं के साथ मारपीट कर दी और तेज रफ्तार से ऑटो चलाकर स्थिति को और बिगाड़ दिया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई और गुस्से में चालक की खूब पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।



