
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फरधान के लखनापुर चौराहे के पास एक कार ने तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।
मृतक शादी समारोह से बाइक पर लौट रहे थे। हादसे में कार चालक समेत दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।




