
पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से बिहार के एक युवक को नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी देने और उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंगेर लाया जा रहा है और पूछताछ के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। सम्राट को जान से मारने की धमकियों के संबंध में मुंगेर के संग्रामपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है, जो सम्राट का गृह जिला भी है। गिरफ्तार युवक की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो बिहार के बांका जिले का निवासी है।
पुलिस टीम को अहमदाबाद भेजा गया, अहमदाबाद पुलिस की मदद से उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया उसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। उससे वहां पूछताछ की गई है और आगे की पूछताछ के लिए उसे मुंगेर लाया जा रहा है। इसके बाद हम उसे अदालत में पेश किया जायेगा । मुंगेर एसपी ने बतया कि शेखर प्रारंभिक पूछताछ में शेखर ने खुलासा किया कि उसे एक अज्ञात नंबर से लगातार फोन आ रहे थे, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया और बिहार के नए मुख्यमंत्री के बारे में आपत्तिजनक बातें कह दीं।



